मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है एवं चयन प्रक्रिया क्या है | Mukhymantri ka chunav kaise hota hai

Share it now:

नमस्कार दोस्तों! आज के इस आर्टिकल में हम लोग समझेंगे कि किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है (Mukhymantri ka chunav kaise hota hai) अगर थोड़ा विस्तार में बताऊं तो इसमें मैं आपको बताऊंगा कि मुख्यमंत्री का चयन कैसे होता है (Mukhymantri ka Chayan kaise hota hai). 

इलेक्शन का नाम तो आपने काफी सुना होगा तो इलेक्शन और चुनाव में क्या अंतर है अरे दोनों का मतलब समान ही है इलेक्शन अंग्रेजी शब्द है और उसी का हिंदी चुनाव होता है।

कृपया एक बात का ध्यान रखें अगर आप यह आर्टिकल यहां तक पढ़ चुके हैं तो इसे अवश्य पूरा पढ़ें क्योंकि अगर आप लोग इसे पूरा नहीं पढ़ेंगे तो आपको कुछ समझ में नहीं आएगा और आधी अधूरी ज्ञान अच्छी बात नहीं होती है।

मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है (Mukhymantri ka chunav kaise hota hai) एवं चयन प्रक्रिया क्या है?

Mukhymantri ka chunav kaise hota hai
Mukhymantri ka chunav kaise hota hai

सवाल यह है कि मुख्यमंत्री का चयन कौन करता है क्या कोई भी आदमी मुख्यमंत्री बन सकता है? मुख्यमंत्री बनना तो इतना आसान नहीं है लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं है कि आप मुख्यमंत्री बन ही नहीं पाए.

देखो मुख्यमंत्री का चयन विधानसभा के सदस्य करते हैं तो अब आप सोच रहे होंगे अगर विधानसभा के सदस्य मुख्यमंत्री का चयन करते हैं तो हमारे वोट का क्या???

चलिए इसी बात को तो गहराई में जानना है! प्रत्येक राज्य में एक विधानमंडल होता है और यह दो भाग में बांटे गए हैं

  1. विधान परिषद
  2. विधानसभा

विधान परिषद हर राज्य में नहीं होता है जबकि विधानसभा के लोग जनता द्वारा चुने जाते हैं यानी हम लोग विधानसभा के लोग को वोट देकर चुनते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हमने विधानसभा के लिए कब वोट किया तो इसे थोड़ी बारीकी से समझे…

तो आपने एमएलए (MLA)का नाम तो जरूर सुना होगा तो अपने एमएलए को वोट देकर चुनते हैं और एमएलए को ही विधानसभा का सदस्य कहा जाता है।

एमएलए (MLA)  का Full form (फुल फॉर्म ) होता है मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली (member of legislative assembly). 

मुख्यमंत्री बनने के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए


भारत में किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए कम से कम आपकी आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए अगर आपकी आयु 25 वर्ष या उससे अधिक है तभी आप मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बनने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए यह विषय काफी चर्चित और विवादित रहा है क्योंकि आज भी हमारे देश में देखा जाता है कि जो ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है वह मुख्यमंत्री के पद को संभाल रहे हैं जबकि आप आपको भी पता होगा किसी प्रशासनिक विभाग जैसे SP, DC और पुलिस जैसे सेवाओं और नौकरी में जुड़ने के लिए कितनी पढ़ाई करने के बाद हमारा सिलेक्शन हो पाता है।

लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि कोई भी शैक्षिक योग्यता का बैरियर नहीं रखा गया है।

मुख्यमंत्री का चयन कौन करता है (Mukhymantri ka Chayan kon karta hai) 


अब हम लोग समझेंगे कि मुख्यमंत्री का चयन विधानसभा के लोगों द्वारा कैसे किया जाता है । भारत में कुल 29 राज्य हैं और प्रत्येक राज्य के जनसंख्या के अनुसार उस में विधानसभा की सीटें होती है।

  • एक उदाहरण के द्वारा इसे समझते हैं जैसा कि राजस्थान में विधानसभा के कुल 200 सीटें हैं और इन सीटों पर जितने भी पॉलीटिकल पार्टी है वे इसमें ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए इस पर इलेक्शन लड़ते हैं।
  • अब कौन सी पार्टी अपने मुख्यमंत्री उस राज्य में बनाएगा इसका चयन एक सिंपल फार्मूला द्वारा किया जाता है।
  • राज्य में बहुमत पाने के लिए सीटों की संख्या = 50% + 1
  • इसका मतलब है अगर राजस्थान में किसी पार्टी ने 101 सीट हासिल कर ली तो उस राज्य में उसी पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा।

इतना पढ़ने के बाद अब आपको समझ में आ रहा होगा कि हम एमएलए (MLA) को जो वोट देते हैं वह विधानसभा के सदस्य कहलाते हैं और बहुमत लाने के बाद विधानसभा के सदस्य ही उस राज्य के मुख्यमंत्री का चयन करता है ।

मुख्यमंत्री को कितना वेतन मिलता है और कौन देता है


भारत के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्री का वेतन अलग-अलग है यानी कि मुख्यमंत्री का वेतन राज्य पर आधारित है अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री की वेतन की बात करें तो उन्हें 390000 रुपए प्रति महीना मिलता है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री को 215000 और झारखंड के मुख्यमंत्री को 272000 रुपए प्रति महीना मिलता है।

भारत में तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री का वेतन सबसे अधिक है उन्हें ₹410000 प्रति महीना मिलता है वही त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री को ₹105500 मिलता है।

यह वेतन पार्लियामेंट द्वारा निर्धारित किए जाते हैं और यह सारे रुपए जो जनता के द्वारा टैक्स कलेक्ट कर आते हैं उसी से सारे मुख्यमंत्री और राज्यों में डिसटीब्यूट किए जाते हैं। एक बात का अवश्य ध्यान रखें इस के वेतन के अलावा उन्हें अलग अलग एलाउंसेस , घर , बंगला, गाड़ी इत्यादि कई सारी सुविधाएं भी मिलती है।

FAQs: मुख्यमंत्री से संबंधित प्रश्न

Q.1 मुख्यमंत्री का चुनाव कितने समय के लिए कराया जाता है?

मुख्यमंत्री का चुनाव प्रत्येक 5 वर्षो के पे कराया जाता है मतलब एक मुख्यमंत्री की कार्यकालय सिर्फ 5 वर्षो की ही होती है और अगर वो अगले इलेक्शन में फिर बहुमत ले तो वो फिर से मुख्यमंत्री पद के चयनित किये जा सकते है।

Q.2 मुख्यमंत्री को शपथ कौन दिलाता है?

राज्य के मुख्यमंत्री को शपथ राज्यपाल दिलाते हैं।

Q.3 मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा किसे देता है?

राज्य के मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राज्यपाल को देते हैं।

निष्कर्ष:

प्रिय मित्रों ! आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री का चुनाव कैसे होता है | Mukhymantri ka chunav kaise hota hai मुख्यमंत्री का चयन प्रक्रिया क्या है? इस आर्टिकल में हमने काफी संछेप में आपको मुख्यमंत्री के बारे बताया इसके अलावे मुख्यमंत्री के पास कई सरे पावर और काम होते है और मुख्य रूप से इनका काम है है की वो अपने राज्य के लोगो की समस्या को सुने और उनका समाधान एवं हल करे।

इस प्रश्न का उत्तर आपको जरूर समझ में आया होगा तो इस जानकारी को अपने दोस्तों एवं परिवारों के बीच अवश्य शेयर करें । धन्यवाद!

Share it now:

Leave a Comment