Valentine’s day kya hai क्यों और कैसे मानते है

Share it now:

Valentine’s day kya hai Kyu aur kaise manate hai:दोस्तों आज हम वैलेंटाइंस डे के बारे में जानेंगे। वैलेंटाइंस डे की शुरुआत कहां से हुई और इसे क्यों मनाया जाता है, और इसे कैसे मनाते हैं? इन सब के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे। वैलेंटाइंस डे एक वेस्टर्न कल्चर है जिसे अब हमारे देश भारत में भी बहुत से प्रेमी जोड़े मनाते हैं। यह प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

दोस्तों आइए आज हम वैलेंटाइन डे के इतिहास के बारे में जाने।

वेलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। पांचवी शताब्दी के अंत तक पोप ग्लेशियर ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइंस डे घोषित किया था।  तभी से यह मनाया जाने लगा। मध्य फरवरी को यूरोप में लूप केरलिया नामक एक त्यौहार मनाया जाता था। इस दिन सामूहिक विवाह किए जाते थे।

इसी दिन को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा। वैलेंटाइंस डे को पहले संत वैलेंटाइंस दिवस कहां जाता था। इसे एक अवकाश दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसे लोग आज सिर्फ प्रेम दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन इसका इतिहास ऐसा नहीं है।

दोस्तों! तो चलिए, आज जानते हैं Valentine’s day kya hai क्यों और कैसे मानते है के बारे में।

Valentine’s day क्यों मानते हैं

Valentine's day kya hai
Valentine’s day kya hai

वैलेंटाइंस डे के बारे में आर्या ऑफ जेको बसडी या रिजल्ट की किताब में जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइंस डे को समर्पित है।

संत वैलेंटाइंस डे के बारे में बताया जाता है कि 270 ईसवी में संत वेलेंटाइंस डे प्रेम को बहुत बढ़ावा देते थे। वही उस समय रोम के राजा प्रेम के सख्त खिलाफ थे। रोम के राजा को प्रेम विवाह पर विश्वास नहीं था इसलिए रोम के राजा को संत वैलेंटाइन डे पसंद नहीं थे।

रोम के राजा क्लाउडियस का मानना था की प्रेम या किसी के प्रति खिंचाव या झुकाव के चलते सैनिकों का ध्यान भंग हो सकता है। उनका मानना था की रोम के लोग प्रेम जाल में बंधने के कारण अपनी जान जाने के डर से सेना में भर्ती नहीं होना चाहते थे।

इसलिए रोम के राजा क्लाउडियस ने सैनिकों की शादी, सगाई या प्रेम जैसी प्रसंगों पर रोक लगा दी। राजा की यह बात संत वैलेंटाइंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उसने उसके खिलाफ आवज उठा कर विरोध जताया। इतना ही नहीं संत वैलेंटाइन ने राजा के विरुद्ध जाकर कई शादियां भी कराई।

इसी वजह से राजा क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। तब से 14 फरवरी के दिन को संत वैलेंटाइंस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाने लगा। कुछ लोग संत वैलेंटाइन को चमत्कार से भी जोड़ते हैं। लोग कहते हैं- “जब संत वैलेंटाइन जेल में बंद थे तो उन्होंने जेलर की बेटी को एक चिट्ठी लिखी थी।” जिसके अंत में संत ने फ्रॉम योर वैलेंटाइंस भी लिखा था।

ब्रिटिश वेबसाइट के अनुसार जेलर की बेटी देख नहीं सकती थी। लेकिन संत वैलेंटाइंस के प्रार्थना से उसके आंखों में रोशनी आ गई थी। इसी कारण से लोग संत वैलेंटाइन को चमत्कार से भी जोड़ते है। इस प्रकार से संत वैलेंटाइंस की शुरुआत हुई।

Valentine’s day kya hai | वैलेंटाइन’स डे क्या है


दोस्तों सही मायने में वैलेंटाइंस डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन के कारण हुई है। जिसे बाद में लोगों ने प्यार का त्योहार बना लिया। तो दोस्तों हर साल 14 फरवरी को दुनिया के कई हिस्सों में इससे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कोई सार्वजनिक छुट्टी तो नहीं होती लेकिन लोग अपने-अपने तरीके से इसे मनाते हैं।

यह त्यौहार प्यार का त्यौहार है जिससे हर प्रेमी जोड़ा अपने-अपने ढंग से सेलिब्रेट करते हैं। संत वैलेंटाइंस के याद में इस दिन को Valentine’s day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन

  • प्रेमी पति-पत्नी एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं।
  • फिल्म दिखाने ले जाते हैं।
  • फूलों भरा गुलदस्ता देते हैं।
  • ग्रीटिंग कार्ड भी देते हैं।
  • कोई नया खूबसूरत सा जगह घूमने के लिए जाते हैं।
  • किसी रेस्टोरेंट या होटल में जाकर खाना खाते हैं।
  • प्रेमी जोड़े एक दूसरे के पसंद का गिफ्ट देते हैं।
  • पूरी उम्र साथ निभाने का वादा करते हैं।
  • और भी कई प्रकार से इस त्यौहार को पूरे दिन मनाते हैं।
  • कहीं-कहीं तो इस त्यौहार को सप्ताह भर मनाते हैं।

ऐसे दोस्तों प्यार का यह दिन सभी के साथ मिल-जुलकर मनाने का दिन होता है। यह त्यौहार उनके साथ मनाने का होता है, जिनसे हम बहुत प्यार करते हैं। यह सिर्फ प्रेमी जोड़े या पति-पत्नी का ही त्योहार नहीं है। हम अपने भाई-बहन, मां-पिताजी, दादा-दादी, दोस्त, इन सबके साथ भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

वैसे किसी से प्यार जताने के लिए तो किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती। जब चाहे लोग अपनों के साथ प्यार जता सकते हैं, लेकिन यह खास दिन उन सभी लोगों के लिए है जो अपने भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने प्रिय जनों को प्यार जताना भूल जाते हैं, कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं।

प्रेमी जोड़े को एक दूसरे का वैलेंटाइंस कहा जाता है। अंग्रेजी बोलने वाले देशों में यह एक पारंपरिक दिवस है। जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड और फूल देकर करते हैं। मोहब्बत का इजहार करने वालों के लिए यह दिन पूरी दुनिया में फेमस है। अलग-अलग देशों में लोग अलग-अलग रूप से इसे मनाते हैं।

Valentine’s day कब मनाते हैं ( 7th Feb – 14th Feb)


 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है। प्यार करने वाले कई जोड़ों को वेलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। ताकि वे अपने साथी के साथ फिर एक बार बड़े ही शिद्दत के साथ अपने प्यार का इजहार कर पाए। जिसके साथ वे लोग जो किसी से प्यार करते हैं।

लेकिन अपने दिल की बात अपने साथी को नहीं बता पाते हैं, उनके लिए भी वैलेंटाइन का पूरा सप्ताह काफी खास होता है। क्योंकि बहुत से लोग इस वेलेंटाइन वीक में अपने दिल की बात अपने पार्टनर से करते हैं। वेलेंटाइन वीक में बहुत से नए कपल भी बनते हैं। दोस्तों वेलेंटाइन वीक इस प्रकार से होता है:

Valentine’s day Week ListCelebration
7th FebruaryRose Day
8th FebruaryPropose Day
9th FebruaryChocolate Day
10th FebruaryTeddy Day
11th FebruaryPromise Day
12th FebruaryHug Day
13th FebruaryKiss Day
14th FebruaryValentine’s Day

7 फरवरी को वेलेंटाइंस डे एवं रोज डे, वीक की शुरुआत होती है। जिस दिन हर प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को एक-दूसरे की पसंदीदा फूल देखकर अपने मन में छुपी प्यार की भावना को अपने पार्टनर को बताते हैं उनके सामने प्रस्तुत करते हैं।

Valentine’s day कैसे मानते हैं

Valentines day kaise manate hai
Valentine’s day kaise manate hai

  • 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को प्रपोज करके प्यार का इजहार करते हैं।
  • 9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। यह वैलेंटाइंस डे का तीसरा दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और प्यार भरी मीठी-मीठी यादें शेयर करते हैं।
  • 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन डे का चौथा और प्यारा दिन होता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को क्यूट सा टेडी बेयर गिफ्ट करते हैं। और अपने पार्टनर से अपनी प्यार भरी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
  • 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेमी-प्रेमिका के लिए खास दिन होता है। जिसमें प्रेमी जोड़ा, एक-दूसरे के साथ जीवन भर प्रेम भरा जिंदगी जीने का वादा करते हैं, और जीवन भर एक-दूसरे का साथ ना छोड़ने का वादा करते हैं।
  • 12 फरवरी हग डे के रूप में मनाया जाता है। वेलेंटाइल्स डे का यह छठा दिन होता है। जिससे प्रेमी प्रेमिका एक-दूसरे को गले लगा कर मनाते हैं।
  • 13 फरवरी किस्स डे होता है। इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को किस्स करके इस दिवस को मनाते हैं।
  • इसके बाद 14 फरवरी पूरे सप्ताह के आखिर में वैलेंटाइंस का दिन आता है। जिसका लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लोग बड़े ही प्यार से और धूमधाम से इस दिवस को मनाते हैं।

इसे लोग प्यार भरा दिवस के रूप में मनाते हैं, लेकिन दोस्तों सही मायने में यह दिन संत वैलेंटाइंस का शहीद दिवस होता है जिसे अब लोगों ने प्यार का दिन बना लिया है इसलिए लोग आज-कल इस त्यौहार को सिर्फ वैलेंटाइंस डे के रूप में ही जानते हैं।

कुछ लोग सोचते हैं कि यह दिवस सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका के लिए ही है लेकिन दोस्तों ऐसा नहीं है। इस पर्व को पति-पत्नी और वह हर व्यक्ति मना सकता है जो किसी ना किसी से प्यार करता है और अपनों को दिखा सकता हैं, की वह उनसे कितना प्यार करते हैं। 

निष्कर्ष : वैलेंटाइन डे से संबंधित सुझाव



वैलेंटाइन डे क्या है (Valentine’s day kya hai) इसे क्यों मनाते हैं कब और कैसे मनाते हैं इसकी पूरी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में बता दिए इसमें हमने वैलेंटाइंस डे के पीछे के इतिहास को भी जाना जो कि जानना बहुत ही जरूरी था।

ऐसे दोस्तों देखा जाए, तो यह पूरी तरह से विदेशी संस्कृति है। हमारे देश में भी आज-कल बहुत से युवक-युवतियों वैलेंटाइंस डे मनाते हैं। लेकिन यह हमारे देश की संस्कृति नहीं है। हमारे देश भारत में प्यार को दिखाने या दर्शाने का कोई दिन नहीं होता।

अगर आपको हमारा यह इंफॉर्मेशन पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच अवश्य शेयर करें और कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें अवश्य बताएं।

Share it now:

Leave a Comment