बजट 2022 की पूरी जानकारी | Budget 2022 ki puri jankari

Share it now:

बजट 2022 की पूरी जानकारी (Budget 2022 ki puri jankari): इस बार बजट 2022 में क्या – क्या चीजें सस्ती हुई और क्या-क्या चीजें महंगी हुई और साथ में हम यह भी जानेंगे कि इसमें कौन से नए बड़े बदलाव हुए और इस बार बजट 2022 में क्या-क्या नई चीजें आई है। अगर आप एक छात्र हैं या आप बजट 2022 की पूरी जानकारी (Budget 2022 ki puri jankari) लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

बजट 2022 की पूरी जानकारी के इस आर्टिकल में हम लोग जानेंगे इस बजट में ऐसी कौन कौन सी बातें हैं जो आप को ध्यान में रखनी है और बजट 2022 आपके लिए कितना खास हो सकता है वह तो आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ही पता चलेगा और साथ-साथ हम इस बजट 2022 की तुलना, बजट 2021 से भी करके बताएंगे।

बजट 2022 – 23 की पूरी जानकारी | Budget 2022 ki puri jankari

Budget 2022 ki puri jankari
Budget 2022 ki puri jankari

बजट 2022 – 23 के कुछ बातों को जानकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि इस बजट को रखते वक्त आत्मनिर्भर भारत की भी विशेष ध्यान रखी गई है। इस बार के इस बजट 2022 में क्रिप्टो पर 30 परसेंट का टैक्स और डिजिटल करेंसी और 60 लाख नए नौकरी जैसे कुछ नई बातों का जिक्र भी किया गया है तो इस जानकारी को पूरे अच्छे से समझेंगे कि इस से क्या-क्या लाभ और नुकसान हो सकते हैं।

उससे पहले चलिए बजट 2022 की एक छोटी सी झलक देखते हैं उसके बाद फिर समझते हैं इससे कितना लाभ और नुकसान हमें हो सकता है। सबसे पहले हम लोग जानेंगे कि बजट 2022 में क्या-क्या चीजें सस्ती होंगे तो नीचे यह कुछ निम्नलिखित वस्तुएं है जो कि इस बजट में सस्ती रखी गई है। 

बजट 2022 में क्या-क्या चीजें सस्ती होंगे

  • हीरे से बनने वाली सारी ज्वेलरी होगी सस्ती
  • कट और पुलिस डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी सस्ती
  • चमड़े से बनने वाले सामान होंगे सस्ते
  • कपड़ों के दाम भी होंगे सस्ते
  • जूते चप्पल भी मिलेंगे सस्ते
  • मोबाइल फोन हो या चार्जर वह भी होंगे सस्ते
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी मिलेंगे सस्ते
  • विदेशी मशीनें में भी मूल्य का इजाफा
  • खेती का सामान भी होगा सस्ता

बजट 2022 में क्या-क्या चीजें महंगा होगा

हालांकि यह देखा गया है कि जब भी बजट आते हैं तो उसमें कुछ चीजें महंगी हो जाती है तो कुछ चीजें सस्ती तो नीचे कुछ निम्नलिखित वस्तुएं हैं जिस पर बजट 2022 के प्रस्ताव को देखा जाए तो यह सारी वस्तुएं महंगे मिलेंगे:

  • कैपिटल गुड्स के आयात शुल्क महंगा हुआ
  • विदेशी छाता महंगा हुआ
  • इमिटेशन ज्वेलरी पर कस्टम ड्यूटी महंगा हुआ
  • लाउडस्पीकर, हेडफोन और एयरफोन भी महंगे हुए
  • स्मार्ट मीटर, सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल भी महंगे हुए
  • एक्स रे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक खिलौने के पुर्जे भी महंगे होंगे

बजट 2021 में क्या चीजें सस्ती और महंगी थी


अगर बजट 2021 को देखा जाए तो उसमें आप वस्तुएं जैसे को 

  • सिल्क, 
  • प्लास्टिक, 
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स 
  • ऑटो पार्ट्स 
  • सोलर प्रोडक्ट्स 
  • मोबाइल चार्जर 
  • कपड़े 
  • एलईडी बल्ब 
  • फ्रिज और शराब

यह सारी कुछ वस्तुएं थी जो बजट 2021 में महंगे हुए थे। वही कुछ सस्ते वस्तुएं की बात करें तो

  • नायलॉन के कपड़े, 
  • लोहा, 
  • स्टील, 
  • कॉपर आइटम्स, 
  • सोना, 
  • चांदी और प्लेटिनम 

यह सारी वस्तुएं बजट 2021 में सस्ती हुई थी। 

बजट 2022 में सबसे बड़े बदलाव


बजट 2022 में सबसे बड़े बदलाव कुछ देखे गए हैं जिसमें सबसे पहला सबसे बड़ा बदलाव रहा कि कृषि के सारे वस्तुएं सस्ते मिलेंगे किसान भाइयों को अब महंगाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें कई सारे उपकरण उन्हें सस्ते में मिलेगा। 

इस बार बजट 2022 में डिजिटल करेंसी के बारे में भी बात कही गई है हालांकि इसकी जानकारी दे दी जाएगी लेकिन इसमें यह बताया गया है कि आरबीआई बे अवेक अपनी डिजिटल करेंसी जल्दी लॉन्च करेगी। इसके बाद यह भी बताया गया कि इस बजट में नौजवान को काफी सारी नौकरियां भी मिलेंगे लगभग 60 लाख नौकरी देने का दावा भी किया गया है।

बजट 2022 में क्रिप्टो निवेशक को क्या नुकसान हुआ


हालांकि क्रिप्टो पर कुछ महीनों से ही विवाद चल रहा था कि भारत में क्रिप्टो जल्दी बैन हो जाने वाला है लेकिन इस विवाद के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा क्रिप्टो भारत में बैन नहीं होगा लेकिन बजट 2022 को देखा जाए तो क्रिप्टो निवेशक काफी नाराज हुए होंगे क्योंकि सरकार ने अब क्रिप्टो निवेशक को पर 30% तक का टैक्स में वृद्धि कर दी है तो इससे क्रिप्टो के निवेशक बहुत ही ज्यादा दुखी हैं। 

बजट 2022 – 23 पीडीएफ लिंक (in hindi)


अगर आप बजट 2022- 23 के पूरे भाषण को और डिटेल में पढ़ना चाहते हैं, जानना चाहते हैं तो आप इसके ऑफिशियल पीडीएफ लिंक को यहां से डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं। जितने भी प्रस्ताव इस बजट में रखे गए हैं वह सारे बातों को बड़े गहराई से इस पीडीएफ लिंक में दिया हुआ है तो इसे डाउनलोड करने के लिए इस डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

निष्कर्ष: बजट 2022-23 से संबंधित सुझाव और राय


तो यह रही बजट 2022 की पूरी जानकारी (Budget 2022 ki puri jankari) अगर आपने इस बजट को पूरी अच्छी तरह पढ़ते हुए यहां तक पहुंचे हैं तो अब आप समझ चुके होंगे कि इस बजट में क्या नया और क्या पुराना रहा। नेताओं ने अपनी अलग-अलग राय देते हुए कहा यह बजट देश के लिए काफी फायदेमंद है तो कुछ विरोधी दल के नेता ने कहा कि यह बजट 2022 मिडिल क्लास के लिए कुछ नई चीज लेकर नहीं आया है।

तो बजट 2022 को देखा जाए तो सभी लोगों ने अपनी टिप्पणी अपने हिसाब से दी है लेकिन हमारी राय में इस नए बजट 2022 में डिजिटल चीजों पर ज्यादा जोर दिया गया है और जहां तक की बात है चीजों की महंगी और सस्ती होने का तो वह प्रत्येक वर्ष इस तरह बजट में आते जाते रहते हैं।

अगर आपको बजट 2022 की पूरी जानकारी (Budget 2022 ki puri jankari) आर्टिकल में दिए गए इंफॉर्मेशन पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के बीच अवश्य शेयर करें।

Share it now:

Leave a Comment