Graduate Chaiwali Kaun hai – पीना ही पड़ेगा | चाय का बिजनेस कैसे स्टार्ट किया

Share it now:

Graduate chaiwali kaun hai: नमस्कार दोस्तों क्या आपको पता है ग्रेजुएट चायवाली कौन है इसका पूरा नाम क्या है? यह लड़की क्यों चाय बेच रही है? आज के इस नए आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी बताएंगे और चायवाली लड़की से जुड़ी सारी बातें बताएंगे कि आखिरकार इस लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया। फिर हम लोग यह भी जानेंगे चाय से कितनी इनकम हो रही है और आगे का बिज़नस फ्यूचर प्लान क्या है? तो दोस्तों इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यह Graduate Chaiwali लड़की की कहानी आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने की बहुत बड़ी सीख, इंस्पिरेशन और प्रेरणा देगी।

आज आपको यहां से बहुत कुछ सीखने और जानने को मिलेगा तो आप लोग भी बेहद एक्साइटिड होंगे इनकी कहानी पढ़ने के लिए और आप जानना चाहते होंगे कि आखिर चाय वाली लड़की ने इस कदम को कैसे उठाया और इनके घर वालों ने कितना सपोर्ट किया और इस लड़की के पास इस बिजनेस को स्टार्ट करने के लिए आईडिया कहां से और क्यों आया।

ग्रेजुएट चायवाली लड़की कौन है | Graduate Chaiwali Kaun hai

Graduate chaiwali kaun hai
Graduate chaiwali kaun hai

यह चायवाली लड़की कौन है? के बारे में थोड़ा बहुत तो कहीं से सुने हो तभी आकर यहां आप इसकी पूरी जानकारी लेना चाहते हो तो दोस्तों मैं आपको बता बता दूं की यह ग्रेजुएट चायवाली लड़की का पूरा नाम प्रियंका गुप्ता है जो की एक मिडिल क्लास फैमिली से आती है हमारे जैसे ही एक सिंपल छात्र छात्राओं में से एक है। इस प्रियंका ने अपने ग्रेजुएशन 2019 में इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट के साथ कंप्लीट की थी लेकिन फिर इनको चाय बेचने की क्या आवश्यकता पड़ी।

दोस्तों बात कुछ ऐसी है इन्होंने अपने इंटरव्यू में खुद कहा है ग्रेजुएशन होने के बाद पटना गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करने के लिए आई थी और 2 साल तक कई सारे एग्जाम दिए लेकिन गवर्नमेंट की कम वैकेंसी और कठिन प्रयास के बाद भी एग्जाम क्लियर नहीं हो रहा था तो ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के दिमाग में कुछ बिजनेस करने की खुराफाती जागी।

प्रियंका ग्रेजुएट चाय वाली ने एक बड़ी ही अच्छी सोच के साथ चाय का स्टाल और बिजनेस स्टार्ट की थी जो हमें और आपको भी काफी ज्यादा पसंद आएंगे उनके चाय के ठेले पर एक कुछ इस प्रकार के विचार लिखे हुए है। 

लोग क्या सोचेंगे अगर यह भी हम ही सोचेंगे तो फिर लोग क्या सोचेंगे।

थोड़ी सी यह घिसी पिटी लाइन है लेकिन अगर आप एक अच्छा Entrepreneur और खुद का Start-ups करना चाहते हैं तो आप इस बात को काफी हद तक समझ पाएंगे।

Graduate Chaiwali ने चाय का बिजनेस कैसे स्टार्ट किया

Graduate chaiwali ne business kaise start kiya
Graduate Chaiwali or MBA Chaiwala

अब ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के दिमाग में यह बात बस चुकी थी कि उसे खुद के पैरों पर खड़ा होना है और दूसरों के लिए भी जॉब क्रिएट करना है। क्या इनके घर की फाइनेंसियल स्थिति खराब हो गई थी? जी नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है। इन्होंने यह सारी बातें खुद मीडिया के सामने शेयर की थी ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं थी कि इनको घर वाले इसे पढ़ा नहीं सकते थे।

ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका ने खुद बताया है कि वह MBA Chaiwala से काफी ज्यादा इंस्पायर्ड और मोटिवेटेड रहती थी तो वहीं से प्रियंका को ख्याल आया कि जब कोई लड़का एमबीए चायवाला बन सकता है तो मैं क्यों नहीं ग्रेजुएट चाय वाली बन सकती हूं।

 बस अब क्या था प्रियंका ने खुद घरवालों से झूठ बोल कर और अपने दोस्तों और इधर उधर से पैसे उधार लेकर चाय का स्टाल खोलने की ठान ली। बिना किसी के परवाह किए इन्होंने अपना चाय का स्टाल Womens College Patna के सामने लगा दिया प्रियंका को यह बात पूरी अच्छी तरह से पता थी जब चाय का स्टाल खोलेगी तो इसके सामने कई सारी परेशानियों आएंगे।

लेकिन कहते हैं ना जब खुद के सपने ही पूरी भीड़ से अलग हो तो उसे दूसरों के सपने में कोई इंटरेस्ट नहीं होता है तो कुछ इस चाय वाली लड़की के साथ ऐसा ही हुआ इसके घरवाले चाहते थे कि कोई सरकारी नौकरी करें लेकिन यहां इस लड़की के दिमाग में कुछ और ही डिफरेंट और बड़ा करने का चल रहा था तो इसने कभी हार मानी ही नहीं। 

धीरे-धीरे प्रियंका को कई सारे मीडिया का सपोर्ट मिला और बहुत सारे वीडियो वायरल होने लगे तब प्रियंका ग्रेजुएट चाय वाली को  पटना के लोग जानने लगे फिर धीरे-धीरे बिहार में सभी को पहचाने और अब भारत में ग्रेजुएट चाय वाली को सभी कोई पहचानने लगे हैं। इस प्रकार प्रियंका के चाय की सेलिंग बढ़ती गई और इनका बिजनेस सक्सेसफुल बनता गया।

ग्रेजुएट चायवाली का इनकम कितना है


दोस्तों प्रियंका ने जब अपना चाय का स्टाल लगाया था तो उनके शुरुआती दिनों से ही अच्छी खासी चाय बिकने लगी लेकिन जब इनके वीडियोस वायरल होना शुरू हुए थे इनकी सेलिंग काफी ज्यादा बढ़ गई थी तो प्रियंका ने खुद ही बताया था कि रोजाना लगभग 5000 से 10000 रुपए के बीच सेलिंग कर ले रही है तो मोटा मोटी आज के दिन प्रियंका की इनकम 200000 रुपए प्रति महीना है।

लगातार अब लोगों के सपोर्ट मिलने के कारण भी इनकी Selling और बिजनेस का ग्रोथ अच्छा हो रहा है तो दिन प्रतिदिन चाय की Selling बढ़ ही रही है तो प्रियंका को अपने बिजनेस से काफी अच्छा इनकम हो रहा है। लेकिन प्रियंका का कहना है कि जो भी इनकम अभी हो रही है वह सारे के सारे अभी इन्वेस्ट हो जाते हैं क्योंकि अभी प्रियंका को कई सारे और भी ग्रेजुएट चाय वाले का स्टॉल अलग-अलग जगह पर खोलना है और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी देना है।

ग्रेजुएट चायवाली का फ्यूचर बिजनेस प्लान क्या है


प्रियंका ने चाय का ठेला तो पहले ही दिन बड़े ही छोटे लेवल से स्टार्ट किया था लेकिन इसकी सोच बहुत ही बड़ी रही थी इनका साफ-साफ कहना और सोचना था कि इस ग्रेजुएट चायवाली चाय बिजनेस को बहुत ही बड़े ऊपर लेवल तक ले जाना है सिर्फ पटना और बिहार में ही नहीं पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर और भी नए-नए ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल खोलना है।

आज भी प्रियंका नए-नए आईडियाज कलेक्ट करते रहती है और लोगों से फीडबैक लेते रहती है और अपने बिजनेस ग्रोथ के बारे में सोचते रहती है। दोस्तों कई महीने बीत जाने के बाद यह साफ साफ दिखाई दे रहा है कि प्रियंका का फ्यूचर बिजनेस प्लान ग्रोथ सही जा रहा है वह अब ग्रेजुएट चायवाली का ब्रांड बना चुकी है अब वह लोगों को रोजगार भी दे रही है, उनके साथ पूरा टीम काम करता है और फ्यूचर में ग्रेजुएट चायवाली का फ्रेंचाइजी लोगों को देनी है यह प्रियंका का कहना है।

निष्कर्ष: ग्रेजुएट चाय वाली से आपने क्या सीखा


दोस्तों ग्रेजुएट चायवाली कौन है (Graduate chaiwali kaun hai), चाय का बिजनेस आइडिया इनको कहां से आया, इनकम कितनी है और बिजनेस फ्यूचर प्लान क्या है यह सारे इंफॉर्मेशन आपको इस ब्लॉग से मिली लेकिन अंत में हमें प्रियंका से यह सीख लेनी चाहिए कि अगर आप भी कोई ऐसा स्टार्टअप करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश नहीं कर पा रहे हैं तो आप आज ही उसे करने का प्रयास जरूर करें।

90% लोग सिर्फ यह सोचने में अपना समय बर्बाद कर देते हैं कि हम यह बिजनेस करेंगे फिर लाखों रुपए कमाएंगे लेकिन अपने आइडिया पर एक्शन लेने वाले बहुत ही कम है तो तो आपके मन में भी कोई बिजनेस और स्टार्टअप करने का इंटरेस्ट हो तो उसे एक बार जरूर ट्राई करें और फेल हो जाने और हार मानने के बारे में ज्यादा ना सोचे जैसे जैसे आप अपने प्लान को एग्जीक्यूट करेंगे वैसे वैसे आप सीखेंगे भी और आगे बढ़ेंगे।

अधिक जानकारी के लिए होमपेज पर जाएं
सफलता की कहानी पढ़ने के लिएयहां क्लिक करें

अगर आपको यह ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका की कहानी प्रेरणादायक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच अवश्य शेयर करें वह भी यहां से कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।

Share it now:

Leave a Comment